India News (इंडिया न्यूज), UP Gorvernment Employee News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 8 लाख कर्मचारियों के वेतन को लेकर नया आदेश जारी कर किया है। पहले बिना सेल्फ अप्रेजल भरे और अधिकारी से पास कराए जनवरी का वेतन नहीं दिया जाएगा, लेकिन अब योगी सरकार ने अपने फैसले में राहत देते हुए सभी कर्मचारियों को जनवरी का वेतन जारी करने का आदेश दिया है।
UP पुलिस फिजिकल टेस्ट में इस खास तकनीक का होगा इस्तेमाल, दौड़ में 1 इंच की भी नहीं होगी हेरफेर
15 दिन का दिया समय
सरकार ने कर्मचारियों को सेल्फ अप्रेजल भरने के लिए 15 दिन का वकत दिया है। यह प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल पर पूरी करनी होगी। अगर कोई कर्मचारी तय समय में सेल्फ अप्रेजल नहीं भरता है तो उसका फरवरी का वेतन मार्च में रोक दिया जाएगा।
पहले भी रोका जा चुका है वेतन
बता दें कि सचिवालय प्रशासन अनुभाग- 5 ने 23 जनवरी को आदेश जारी करते हुए कहा था कि अगर समूह ‘ए’ और ‘बी’ के अधिकारी और कर्मचारी मानव संपदा पोर्टल पर सेल्फ असेसमेंट नहीं भरते हैं तो उनका जनवरी का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया जाएगा।
मध्यप्रदेश में साइबर क्राइम पर लगेगी लगाम,1 से 11 फरवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान,जाने क्या होगा ख़ास
70% कर्मचारियों ने नहीं भरा फॉर्म
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के 70 फीसदी कर्मचारियों ने अपना सेल्फ असेसमेंट नहीं भरा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जनवरी का वेतन जारी करने का फैसला किया है और सभी कर्मचारियों से जल्द से जल्द मानव संपदा पोर्टल पर अपना सेल्फ असेसमेंट भरने को कहा है। सरकार का साफ कहना है कि यह प्रक्रिया सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है और तय समय में पूरा नहीं करने पर अगले महीने वेतन रोका जा सकता है।