India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: UP की योगी आदित्यनाथ सरकार दीवाली के त्योहार से ठीक पहले सरकारी कर्मचारियों को डबल तोहफा देने की तैयारी में जुट गई। आपको बता दें कि इसके अनुसार प्रदेश सरकार में कार्यरत कर्मियों को DA वृद्धि के साथ बोनस भी मिलेंगा। मिली जानकारी के अनुसार इससे जुड़ी फाइल तैयार हो रही है और इसका फायदा जल्द ही सरकारी कर्मियों को मिल सकता है। आपको बता दें कि दीवाली से पहले इसका ऐलान भी हो सकता है।
15 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योगी सरकार के इस फैसले से राज्य सरकार के क़रीब 15 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो सकती है। इसके दायरे में आने वाले करीब 8 लाख सरकारी कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेंगा। वहीं अगर DA में वृद्धि यानी कि महंगाई भत्ते की बात करें तो उसका लाभ लगभग 15 लाख राज्य कर्मियों और शिक्षकों को भी मिलने वाला है।
50 फीसद से बढ़कर 54 फीसदी हो सकता है
शासन के अनुसार DA की बढ़ोतरी को लेकर बात-चीत हो रही है उसके अनुसार DA को 50 फीसद से बढ़कर 54 फीसदी तक हो सकता है। और इसके लाभ की गणना जुलाई महीने से ही होगी। की दूसरी तरफ बोनस की बात की करे तो बोनस की गणना बेसिक पे और DA के आधार पर की जाएगी। आपको बता दें कि पिछले साल भी राज्य कर्मचारियों को बोनस के रूप में लगभग 7000 रुपये मिले थे।
सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा
बता दें कि UP सरकार में नॉन गैजेटेड अफसरों को बोनस दिए जाने का नियम है। संबंधित विभाग में सरकारी कर्मचारियों के बोनस और DA को लेकर फाइल पर काम हो रहा है। योगी सरकार इस पर अंतिम मुहर लगा सकती है। आपको बता दें कि अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश सरकार दीवाली से पहले इसकी घोषणा कर सकती है। UP उपचुनाव से पहले इसे प्रदेश सरकार के बड़े फैसले के तौर पर देखा जा सकता है। आपको बता दें कि इससे सरकारी कर्मचारियों को बडा़ फायदा होगा।
Deepika Padukone अपनी नन्हीं बेटी का इस तरह कर रहीं हैं पालन-पोषण, मजेदार वीडियो शेयर कर दिया अपडेट