UP News
India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: यूपी के बिजनौर जिले में नई बस्ती 24 में एक भिखारी सड़क पर आते जाते लोगों से भीख मांगता था। वही उसको भीख नहीं देने पर वे लोगों को गालियां देता था। इस दौरान नई बस्ती 24 के रहने वाले एक व्यक्ति भी उधर से गुजर रहा था। भिखारी ने उसे भी भीख मांगा, किंतु जब शख्स ने उसे भीख नहीं दिया तो वह उसे गालियां देने लगा। जब व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो भिखारी ने उसे चाकू से मार दिया। इससे व्यक्ति काफी गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना को सुनने के बाद लोग दहशत में है। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। वही मौखिक मौजूद लोगों ने हमला करने वाले भिखारी को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से भिखारी को छुड़ाया और अपने साथ ले गया। जब की घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, व्यक्ति की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
इस पूरी मामले पर बात करते हुए पुलिस ने बताया कि चाकू वाला भिखारी दिव्यांग है। वह किरदारपुर मोहल्ले का रहने वाला है। फिलहाल उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास सब्जी काटने वाला चाकू भी मिला है। इसी चाकू से उसने नेम पर हमला किया था। नेम का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Aligarh News: दो पक्षों में पुराने मामले को लेकर चले हथियार, हो गया खेला!
India News (इंडिया न्यूज),Bettiah Raj Land: बिहार में बेतिया राज की लगभग 15,358 एकड़ जमीन…
India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan News: राजस्थान के सिरोही जिले के विरोली ग्राम निवासी पूर्व सूबेदार…
India News (इंडिया न्यूज़),MP Congress Demands CBI Probe: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार (21 दिसंबर)…
Govind Namdev: ओ माई गॉड और वांटेड जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे दिग्गज अभिनेता गोविंद…
India News (इंडिया न्यूज),Delhi News: कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
Hitman Song: सोनू सूद और हनी सिंह ने आगामी एक्शन से भरपूर फिल्म फतेह से…