UP News
India News UP(इंडिया न्यूज) UP News: यूपी के जनपद मुजफ्फर नगर के जंगलों में अजगर के मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने जब उसे देखा तो उसने नील गाय को निगल रखा था।जिसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू चलाया। जिसके बाद काफी मेहनत के बाद अजगर उनकी पकड़ में आ गया।लेकिन दुर्भाग्य की बात यह रही कि पुरे घटना क्रम में नील गाय को नहीं बचाया जा सका. रेस्क्यू कर रहे वन विभाग के लोगों के अनुसार अजगर का वजन 70 से 80 किलो बताया जा रहा है।
घटनाक्रम के लिए ग्रामीणों ने कुछ ऐसा कहा..
पूरे ऑपरेशन के दौरान दशहत के साए में सबसे ज़्यादा गांव वाले नजर आए. अजगर के पकड़े जाने के बाद सबसे ज़्यादा राहत की सांस ग्रामीणों ने ली। कुछ ग्रामीणों ने ऑपरेशन के बाद कहा कि उन्होंने आज से पहले इतना भयानक अजगर नहीं देखा है. जो कि शरीर में इतना विशाल और वजनदार हो। अगर वन विभाग वाले समय रहते अजगर को नही पकड़ते तो यह किसी को गांव में अपना शिकार बना सकता था।
वन विभाग ने ऑपरेशन के बारे में दी जनकारी
कई घंटो के रेस्क्यू के बाद आखिर वन विभाग को सफलता मिल ही गई. विभाग ने अजगर को पकड़ने के बाद जानकारी दी की उन्हें अजगर को पकड़ने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा , 70 से 80 किलो वजनी अजगर को पकड़ने के बाद सबसे बड़ी समस्या इस ले जाने की थी . जिसके लिए भैंसा बुग्गी की भी मदद लेनी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि सांप पकड़ जाने के बाद ग्रामीण भी काफी खुश नज़र आए। और साथ ही वहां के निवासियों ने विशाल अजगर के साथ फोटो सेशन किया।
India News (इंडिया न्यूज),Varanasi: रामकटोरा के होटल एसवी ग्रैंड की तीसरी मंजिल से बृहस्पतिवार शाम…
India News (इंडिया न्यूज),Meerut: लोहियानगर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित 1 हॉस्पिटल की नर्स…
Benefits of Consuming Garlic: लहसुन सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखता…
India News (इंडिया न्यूज), FIR On Rahul Gandhi: संसद भवन परिसर में धक्कामुक्की मामले में राहुल…
India News (इंडिया न्यूज),Muzaffarpur Viral Video: बिहार में हैरान करने वाले कारनामे लगभग हर दिन…
India News (इंडिया न्यूज),Ujjain News: MP के CM डॉ मोहन यादव के शहर उज्जैन में…