India News UP(इंडिया न्यूज),UP News: मुंबई में 250 से अधिक फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए सहारनपुर के बीजेपी महानगर अध्यक्ष और कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिल्म अभिनेत्री का आरोप है कि बीजेपी महानगर अध्यक्ष ने उन्हें प्यार के जाल में फंसा कर धोखा किया और उनका यौन शोषण किया। अभिनेत्री का दावा है कि भाजपा महानगर अध्यक्ष के एक नहीं कई महिलाओं से अवैध संबंध है।
महिला ने पूरे मामले में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह और सहारनपुर से नगर विधायक राजीव गुंबर कभी नाम लेते हुए वीडियो में कहा है कि उक्त दोनों लोग भी आरोपी भाजपा महानगर अध्यक्ष को बचाने में लगे हुए हैं। उनके खिलाफ भी मेरे पास पर्याप्त सबूत है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जहां भाजपा पूरे मामले में डैमेज कंट्रोल में आ गई है, जिसके चलते सहारनपुर महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने पार्टी हाई कमान को अपना इस्तीफा भी भेज दिया है। पुनीत त्यागी अब तक मीडिया के सामने तो नहीं आए हैं लेकिन जारी लेटर में उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फसाया जा रहा है।
पार्टी संगठन के वह वफादार कार्यकर्ता है। उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश रची गई है। उधर फिल्म अभिनेत्री द्वारा एक के बाद एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो डाली जा रही है और लगातार भाजपा नेताओं के ऊपर गंभीर आरोप लगा रही है। सूत्रों की माने तो पूरे वीडियो और महिला से जुड़े मामले की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक को भेज दी गई है, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के भी पास पूरा मामला पहुंच चुका है।
बुधवार को भी महिला द्वारा देर शाम एक वीडियो वायरल की गई। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक और मंत्री उक्त महानगर अध्यक्ष को बचाने में लगे हैं। फिल्म अभिनेत्री ने वीडियो में कहा कि भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा भी खोखला है। पार्टी से संगठन से जुड़े लोग महिलाओं का शोषण करते हैं।
अब वह चुप नहीं बैठेगी और पूरे मामले की हकीकत सामने लाकर ही रहेगी। अभी ज्ञात होगा कि कुछ दिन पहले सहारनपुर की ही महिला ने उत्तराखंड के एक पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाते से हुए एसएसपी कार्रवाई की मांग की थी। विधानसभा उपचुनाव के दौरान जिस तरीके से यह महिला का वीडियो सामने आया है तो कहीं ना कहीं अब भाजपा के लिए भी आप परेशानी करने वाला है।
क्योंकि जिस तरीके से पूरे मामले में सपा और कांग्रेस भाजपा के खिलाफ मुखर हुई है और सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए सपा और कांग्रेस ने भाजपा को गिरने का काम किया तो कहीं ना कहीं पार्टी संगठन के लिए अभी एक बड़ी चुनौती होगी। हालांकि सहारनपुर के महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी द्वारा पूरे मामले में इस्तीफा दे दिया है लेकिन इसके बावजूद भी महिला ने वीडियो वायरल करते हुए कहा कि वह दोषी लोगों को छोड़ने वाली नहीं है। वायरल वीडियो में महिला ने भाजपा नेताओं से भी अपनी जान को खतरा बताया है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.