होम / Up Road Accident Update : ट्रक और बस की भयानक टक्कर, 14 की मौत, 30 घायल

Up Road Accident Update : ट्रक और बस की भयानक टक्कर, 14 की मौत, 30 घायल

India News Editor • LAST UPDATED : October 7, 2021, 8:30 am IST
Up Road Accident Update Truck and bus collide, 14 killed, 30 injured
इंडिया न्यूज, बाराबंकी :
Up Road Accident Update : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुरुवार को टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर में 14 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हैं। इनमें कई गंभीर हैं। सभी घायलों को अस्पताल शिफ्ट कराया गया है। हादसा देवा इलाके में बबुरी गांव के पास तड़के 5 बजे के करीब हुआ। प्रशासन ने घायलों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर- 9454417464 जारी किया है। सीमएओ राम सिंह ने बताया कि हादसे में 12 पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की जान गई है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि घायलों में कई लोग गंभीर है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे (Up Road Accident Update)  

देवा कोतवाली क्षेत्र की माती चौकी अंतर्गत ग्राम बबुरिया से होकर निकले किसान पथ पर गुरुवार की सुबह 4:45 बजे दिल्ली से सवारी लेकर आ रही एक बस की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस व ट्रक के परखच्चे उड़ गए। चारों तरफ चीख-पुकार की आवाज से किसान पथ का सन्नाटा टूटने लगा।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या (Up Road Accident Update)

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना में घायल लोगों को निकलवा कर आनन-फानन जिला अस्पताल भेजना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष देवा अजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक करीब 14 लोगों की मौत होने की सूचना है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Connect With Us : TwitterFacebook

लेटेस्ट खबरें