India News (इंडिया न्यूज), UP Weather News Today: उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम के मिजाज बदलते हुए नजर आ रहे हैं। जहाँ एक तरफ हल्की बूंदाबांदी हो रही है तो वहीँ दूसरी तरफ कई हिस्सों में धूप भी खिली हुई है। ऐसे मौसम के कारण लोगों को बुखार और जुखाम जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में दो दिन मौसम साफ रहा। वहीँ अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद से प्रदेश में तेज हवा का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

  • जानिए कैसा रहेगा मौसम
  • ठंडी हवाओं ने किया बुरा हाल

MP Weather News Today: दिन पर दिन बदलते मौसम का मिजाज, कही बारिश और ओले गिरे तो कही तेज धूप की मार, जाने क्या है आज के हाल

जानिए कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 25 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीँ 26 मार्च को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते मौसम विभाग ने 27 मार्च से प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि, गुरुवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। हलाकि इस दौरान कई हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 25 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

ठंडी हवाओं ने किया बुरा हाल

वहीँ 29 मार्च को भी प्रदेश के कई हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि 30 मार्च से तेज हवाएं बंद हो सकती हैं। वहीं, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16℃ और अधिकतम तापमान 33.9℃ दर्ज किया गया है। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 19.6℃ लखीमपुर खीरी में दर्ज किया गया है, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.7℃ प्रयागराज में दर्ज किया गया है।

27 करोड़ में खरीदा गया, फिर भी पहले मैच में शुन्य पर हुए आउट, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कर दिया ट्रोल