India News UP(इंडिया न्यूज),UP Weather: अक्टूबर का आधा महीना गुजर चुका है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में ठंड अभी तक नहीं आई है। सुबह के समय मौसम में थोड़ी ठंडक महसूस होती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, धूप तेज हो जाती है और गर्मी परेशान करने लगती है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 10 से 15 दिनों में मौसम में बदलाव आ सकता है, लेकिन फिलहाल आज का मौसम सामान्य रहेगा और तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

10 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी और दिल्ली में आज यानी 10 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। यूपी में अगले 4-5 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।

Rajasthan News: रूप कंवर सती कांड में कोर्ट ने 8 आरोपियों को भी किया बरी, जानें क्या है पूरा मामला

कहां कितना रहेगा तापमान?

लखनऊ में आज का मौसम साफ रहेगा, लेकिन बाद में हल्के बादल छा सकते हैं। तापमान की बात करें तो लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 11 से 15 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 14 अक्टूबर को बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। अक्टूबर के अंत तक सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस हो सकती है, जिससे पंखे बंद करने का समय भी आ सकता है।

Weather Update: कई राज्यों से मानसून ले चुका है विदाई, जानें यूपी से लेकर दिल्ली तक कब शुरू होगी ठंड?