India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Update:  उत्तर प्रदेश में मौसम का लगातार मिजाज बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। लखनऊ में भी मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। सोमवार को राजधानी में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश ने दस्तक दे दी है। बारिश के साथ-साथ आंधी लोगों को परेशान कर सकती है।

2 दिन तेज हवाओं का अलर्ट

IMD के अनुसार, UP में मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। आज से दो दिन तक प्रदेश में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद प्रदेश में छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया गया है। मार्च में अचानक बढ़ी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और बादलों की मौजूदगी से तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है।

पहले ईसाई धर्म की दी शिक्षा, फिर हिन्दुओं से जबरदस्ती करवाया धर्म परिवर्तन, जानिए कितने लोगों ने सही प्रताड़ना

मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 20 मार्च तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से चलने वाली पूर्वी हवा फिर मौसम में बदलाव लाने वाली है। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं लगने की संभावना है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

IMD के अनुसार, UP में 17 मार्च को मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 18 मार्च को भी मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी UP में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 19 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 20 मार्च को मौसम पूरी तरह शुष्क रह सकता है।

Rajasthan Politics: BJP विधायक आचार्य ने लाउडस्पीकर के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा – “स्वास्थ्य और पढ़ाई पर पड़ रहा बुरा असर”,दे डाली बड़ी चेतावनी

बारिश को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 और 22 मार्च को प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी UP में कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी UP में मौसम पूरी तरह साफ रह सकता है। उधर, लखनऊ में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लखनऊ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 21.8℃ दर्ज किया गया है।