India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। आज से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिसके चलते लोगों को सुबह और देर रात हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी UP के कुछ जिलों में आंधी और बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

14 मार्च को होली के दिन भी मौसम में बदलाव रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। अगर बारिश होती है तो दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, हालांकि होली के उल्लास में कोई कमी नहीं आएगी।

होली के रंग में भंग डालेगी बारिश! आने वाले 4 दिनों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन इस बीच 13 और 14 मार्च को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। साथ ही फिर से पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। इस मौसम की स्थिति से फसलों को किसी तरह के नुकसान की संभावना नहीं है।

जानें, कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। साथ ही मौसम विभाग ने 13 मार्च से प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है।

UP में 2 दिन बाद बदलेगा फिर से मौसम! झूमकर बरसेंगे बदरा, होली से पहले तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 13 मार्च को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 14 मार्च को भी पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है।

इस दौरान प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना नहीं है। 15 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 16 और 17 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16℃ और अधिकतम तापमान 32.3℃ दर्ज किया गया है। लखीमपुर खीरी में न्यूनतम तापमान 21℃ जबकि झांसी में अधिकतम तापमान 38.6℃ दर्ज किया गया।