India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Update: उत्तर प्रदेश का मौसम इन दिनों एकदम साफ है। मगर रात में लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। दिन के तापमान में तेजी के साथ भी बढ़ रहा है। IMD ने 11 मार्च को लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद के अलावा कई जिलों के लिए अपडेट जारी किया है, जिसमें ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 11 और 12 मार्च को कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। होली को लेकर IMD ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
UP में 2 दिन बाद बदलेगा फिर से मौसम! झूमकर बरसेंगे बदरा, होली से पहले तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड
जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
देशभर में पिछले कई दिनों से मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। कई राज्यों में बारिश भी हो रही है, लेकिन UP में पारा लगातार चढ़ रहा है। दिन में गर्मी महसूस हो रही है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने वाला है, तो वहीं, कुछ जिलों में 2 दिन तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। आज से मौसम में बदलाव हो सकता है। UP के कई इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज दिन का अधिकतम तापमान 32 के पार जाने की संभावना है।
होली पर बारिश की संभावना
IMD के मुताबिक 14 मार्च को पश्चिमी UP के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी UP में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा तेज हवाओं को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। 15 मार्च को भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी ऐसा ही तापमान रहने की उम्मीद जताई है।
मौसम विभाग का अलर्ट
IMD के अनुसार, होली के मौके पर यूपी में बारिश होने की संभावना है। 13 मार्च से 15 मार्च तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना है। इस बीच होली है। इसके बाद प्रदेश में मौसम फिर से साफ हो जाएगा। 12 मार्च से प्रदेश में मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। 12 तारीख को प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 13 मार्च को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।