होम / Uttar Pradesh Youth Manifesto कांग्रेस ने जारी किया युथ मैनिफेस्टो

Uttar Pradesh Youth Manifesto कांग्रेस ने जारी किया युथ मैनिफेस्टो

Sameer Saini • LAST UPDATED : January 21, 2022, 1:36 pm IST

Uttar Pradesh Youth Manifesto

इंडिया न्यूज, लखनऊ :

कांग्रेस ने युवाओं के लिए अलग से Uttar Pradesh Youth Manifesto जारी किया है। राहुल गांधी और प्रियंका ने इसे शुक्रवार को जारी किया। कांग्रेस इस चुनाव में महिलाओं और युवाओं पर फोकस कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवा घोषणा पत्र जारी कर रही है।

सोच ये है कि यूपी के युवाओं के भविष्य के लिए खोखले शब्द नहीं, किस तरह हम आपको रोजगार दिलाएंगे। इस घोषणा पत्र में हमने यही लिखा है। ये घोषणा पत्र बनाने के लिए पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है और उनकी आकाक्षांओं को इसमें डाला है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम देश के युवाओं को सालाना दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन जो हो रहा है वह आप जानते हैं। (Uttar Pradesh Youth Manifesto)

युवाओं से बात करके बनाया घोषणा पत्र

Uttar Pradesh Youth Manifesto

प्रियंका गांधी ने कहा कि ये यूपी के युवाओं से बात करके बनाया गया घोषणा पत्र है। इसके लिए हमारी टीम ने पूरे प्रदेश के युवाओं से बात की। इसे भर्ती विधान कहा गया है। क्योंकि सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम 20 लाख लोगों को नौकरियां देंगे। (UP Youth Manifesto in Hindi)

उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह टूट गया है। हम युवाओं को भरोसा देना चाहते हैं कि हम कैसे उनका भरोसा बहाल करेंगे, कैसे रोजगार देने में उनकी मदद करेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं, जिनमें युवाओं की अलग अलग समस्याओं पर फोकस किया गया है। (Uttar Pradesh Youth Manifesto)

परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा

Uttar Pradesh Youth Manifesto

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि एक परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे। (UP Youth Manifesto)

उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा, जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा। (Uttar Pradesh Youth Manifesto)

Also Read : Bhim Army Entry in UP Elections उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर लड़ेगी भीम आर्मी चुनाव, 33 उम्मीदवारों की सूची जारी

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.