India News (इंडिया न्यूज),Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक 15 साल की लड़की का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लड़की पिछले तीन महीने से अपनी मां को नींद की गोलियां दे रही थी। नींद की गोलियां देने के बाद वो रात में घंटों अपने बॉयफ्रेंड से बातें करती थी। वहीं, कभी-कभी लड़की अपनी मां को कमरे में बंद कर देती और बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकल जाती. लगातार नींद की गोलियां देने के बाद मां की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

लखनऊ के कृष्णानगर में रहने वाली 15 साल की लड़की पिछले तीन महीने से अपनी मां को लगातार नींद की गोलियां दे रही थी। लड़की अपनी मां को गहरी नींद में सुलाने के लिए खाने-पीने की चीजों में मिलाकर रोजाना 3 से 4 गोलियां देती थी। एक दिन लगातार नींद की गोलियों की हैवी डोज दिए जाने से मां की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद मां डॉक्टर के पास गई। मां ने जब अपनी जांच कराई तो पता चला कि पिछले कुछ महीनों से उसे नींद की गोलियों की हैवी डोज दी जा रही थी।

Delhi Assembly Elections 2025: AAP और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज! देवेंद्र यादव ने साधा निशाना

लड़की के पास जहर की बोतल मिली

घर लौटने पर जब परिजनों ने लड़की से सख्ती से पूछताछ की तो उसने नींद की गोलियां देने की बात कबूल की। ​​नींद की गोलियों के अलावा परिजनों को लड़की के पास जहर की बोतल भी मिली। लड़की ने बताया कि ये दोनों चीजें उसे उसकी सहेली ने दी थीं। लड़की रोजाना स्कूल से आते-जाते समय अपने प्रेमी से बात करती थी। एक दिन मां ने लड़की को पकड़ लिया और उससे मोबाइल फोन छीन लिया।

खाने में मिलाकर दे रही थी गोलियां

इसके बाद बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां से पीछा छुड़ाने की रणनीति बनाई। मां से पीछा छुड़ाने के लिए बेटी ने प्रेमी से नींद की गोलियां मांगी थी, लेकिन बाद में उसने इरादा बदल दिया। लड़की रोजाना मां को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दे रही थी। गोलियां देने के बाद मां आराम से सो जाती। इसके बाद बेटी का ड्रामा शुरू हो जाता। मां के सो जाने के बाद लड़की रोजाना प्रेमी से घंटों बात करती।

इसके साथ ही कभी-कभी वह मां को घर में बंद करके घूमने चली जाती। मामला सामने आने के बाद परिवार ने लड़की की काउंसलिंग कराई और फिर उसे आश्रय गृह भेज दिया।

Sambhal Violence: सपा ने पीड़ित परिवारों को दिए 5-5 लाख रुपये के चेक! पुलिस पर गंभीर आरोप