होम / CM Sukhu: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया आग्रह

CM Sukhu: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया आग्रह

Shubham Pathak • LAST UPDATED : August 5, 2023, 12:34 am IST

India News (इंडिया न्यूज), CM Sukhu: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से हुए क्षति से पूरा देश अवगत है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया आग्रह

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू(CM Sukhu) ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। जिसके बाद मुलाकात की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य में भारी बारिश से सड़कों और पुलों के बह जाने, जलापूर्ति योजनाओं, सिंचाई योजनाओं, विद्युत आपूर्ति लाइनों सहित सार्वजनिक एवं निजी सम्पति का बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। बाढ़ से लारजी परियोजना को हुए नुकसान से भी प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। इसके साथ हीं उन्होंने राहत एवं पुनर्वास अभियान में तेजी लाते हुए राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसम्भव मदद का दिया आश्वासन

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदा ने कहा कि, केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल में बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करने के लिए तुरंत एक केंद्रीय दल भेजा गया। इस दल द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर राज्य को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को हरसम्भव मदद देने का भी आश्वासन दिया।

ये भी पढ़े

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

LSG vs MI : मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने रखा 145 रन का लक्ष्य-Indianews
Lok Sabha Election 2024: जम्मू-कश्मीर की इस सीट पर बदला वोटिंग का डेट, जानें वजह-Indianews
एस जयशंकर की UAE की विदेश मंत्री के साथ बैठक, दिल्ली में इस मुद्दे पर हुई चर्चा
Amit Shah Fake Video: चुनावी मौसम में अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, जानें क्या है जनता की राय- Indianews
Indonesia: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से हजारों लोगों का किया गया स्थानांतरण, सुनामी का खतरा- Indianews
COVID-19 Vaccine: कोविड-19 वैक्सीन से लोगों में हो रहा साइड इफ़ेक्ट? जानें जनता की राय
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट की जारी, आनंद शर्मा और राज बब्बर शामिल यहां से लड़ेंगे चुनाव-Indianews
ADVERTISEMENT