India News (इंडिया न्यूज), Dronacharya Award: उत्तराखंड के नैनबाग क्षेत्र के चिलामू गांव निवासी और पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्या और अन्य प्रमुख हस्तियों ने सुभाष राणा को बधाई दी।
रे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “देवभूमि के निवासी सुभाष राणा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने देश के पैरा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार किया।”
पर्वतीय इलाकों में जमी बर्फ से जीवन कठिन, उत्तराखंड में हल्की बारिश और कड़ाके की ठंड का प्रकोप
सुभाष राणा की उपलब्धियां
सुभाष राणा देश की पैरा शूटिंग टीम के कोच रह चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में टीम ने चार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। उन्होंने साल 1994 में इटली और 1998 में स्पेन में आयोजित विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में उन्होंने भारतीय पैरा शूटिंग टीम को प्रशिक्षित किया, जिसमें टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक देश के नाम किए।
खेल क्षेत्र में प्रेरणा बने सुभाष राणा
सुभाष राणा ने पैरा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण झोंक दी। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से खिलाड़ियों ने न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते बल्कि देश का नाम भी रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि ने उत्तराखंड को खेल जगत में एक नई पहचान दिलाई है।
प्रदेशवासियों का गर्व
सुभाष राणा को मिले इस सम्मान पर उत्तराखंडवासियों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उनकी इस उपलब्धि ने प्रदेश के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, दिन में खिलेगी धूप, छत्तीसगढ़ में जाने कैसा रहेगा मौसम का बदलता मिजाज