इंडिया न्यूज, नैनीताल :
Heavy Rainfall in Nainital: रविवार सुबह से मूसलाधार बारिश जारी होनी की वजह से सोमवार सुबह भवाली-हल्द्वानी हाइवे में वीरभट्टी के समीप मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है। पुलिस विभाग ने भवाली, अल्मोड़ा जाने वाले वाहनों को नैनीताल की तरफ डायवर्ट कर दिया गया था। दोपहर बाद से दो जेसीबी मशीन भी वीरभट्टी में राहत कार्य शुरू हो गया है। बारिश के कारण आए मलबा को हटा कर मार्ग पर यातायात दुबारा शुरू नहीं हो पाया।
शाम को नैनीताल हल्द्वानी मार्ग पर मलबा और पेड़ आने की वजह से मार्ग पूरा रास्ता बंद हो गया। कालाढूंगी मार्ग में शाम को बरापत्थर के समीप मलबा आने से रास्ता बंद हो गया था। नैनीताल से भवाली मार्ग भी पाइंस और जोखिया के पास बंद हो गया है। इससे नैनीताल का देश और दुनिया से पूरी तरह से संपर्क कट गया है। पुलिस ने संबंधित विभागों को सूचित करने के साथ ही राहत कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण राहत कार्य पर खतरा मंडरा रहा है।
Heavy Rainfall in Nainital नैनीताल वापस लौटे वाहन
पाइंस और जोखिया के पास मलबा आने से भवाली-नैनीताल मार्ग बंद होने की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने वाहनों को वापस नैनीताल लौटा दिया। रविवार से हो रही बारिश के कारण झील में जलस्तर की बढ़ोतरी हो रही है। शाम को जलस्तर बढ़ने पर झील के निकासी गेटों को पूरी क्षमता के साथ खोल दिया गया है। लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण पानी नैना देवी मंदिर परिसर के अंदर तक घुस गया है।
Read More: Target Killing Internet Shutdown in kashmir’s 11 Areas कश्मीर के 11 क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद
Connect With Us : Twitter Facebook