होम / Heli Services Start In Uttarakhand : उत्तराखंड जाने वाले पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर

Heli Services Start In Uttarakhand : उत्तराखंड जाने वाले पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर

India News Editor • LAST UPDATED : October 8, 2021, 11:55 am IST

प्रदेश में कई जगह के लिए हेली सेवाएं आज से शुरू

इंडिया न्यूज, देहरादून:
Heli Services Start In Uttarakhand : उत्तराखड़ के लाखों लोगोें और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए शुक्रवार को राहत भरी खबर आई। जब केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कई रूट के लिए हेली सेवाओं का शुभारंभ किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई हेली सेवाओं का उद्घाटन किया। वहीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण भी किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को दोपहर दो बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

353 करोड़ रुपए से बन रहा नया टर्मिनल (Heli Services Start In Uttarakhand)

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 353 करोड़ की लागत से तैयार नए टर्मिनल का निरीक्षण भी किया। इसके बाद वह लोकार्पण कार्यक्रम सस्थल पर पहुंचे और नई हेली सेवाओं का उद्घाटन व टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कार्यक्रम से जुड़े।

Also Read :Forbes 100 Richest Indians List फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची

इसलिए जरूरी था नया टर्मिनल (Heli Services Start In Uttarakhand)

ज्ञात रहे कि राज्य में बढ़ते पर्यटन और यात्रियों की संख्या के चलते एयरपोर्ट की पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग छोटी पड़ने लगी थी। एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 22 से 25 फ्लाइट के आवागमन से बड़ी बिल्डिंग की जरूरत महसूस की जा रही थी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में आधुनिक सुख सुविधाओं के लोगों को राज्य की विराट संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। टर्मिनल में अंदर आने पर राज्यपुष्प ब्रह्मकमल की झलक दिखाने वाले तीन स्तंभ बनाए गए हैं। इन्हीं स्तंभों के सामने राज्य की कलाकृतियों को दशार्या गया है।

Connect With Us : Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT