इंडिया न्यूज, देहरादून
Kedarnath Yatra Start भारी बारिश के बीच रुकी हुई चारधाम यात्रा को फिर से सुचारू किया गया है। बुधवार से केदारनाथ धाम यात्रा भी शुरू हो गई है। हालांकि बद्रीनाथ हाईवे बंद होने के कारण फिलहाल बद्रीनाथ यात्रा शुरू नहीं हो सकी। यमुनोत्री-गंगोत्री धाम यात्रा मंगलवार से शुरू हो चुकी है। बता दें कि खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा रोक दी गई थी।
देवस्थानम बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को केदारनाथ धाम के लिए एक हजार यात्री सोनप्रयाग और लिंचोली से रवाना हुए हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा में कल से अभी तक ढाई हजार से अधिक तीर्थयात्री धाम पहुंचे हैं।
हाईवे बंद होने की वजह से बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुरू नहीं हुई। तीर्थ यात्रियों को जोशीमठ और पीपलकोटी पर रोका गया है। हाईवे टंगड़ी, बेनाकुली व लामबगड़ आदि स्थानों पर मलबा आने से अवरुद्ध है। मार्ग खुलने में कुछ समय लगने की संभावना है। उसके उपरांत ही तीर्थयात्रियों को बद्रीनाथ धाम भेजा जाएगा। वहीं यह भी बता दें कि गंगोत्री धाम की यात्रा मंगलवार से ही शुरू चुकी है।
Read More : Dhanteras 2021 Corporate Wishes
Read More : Adherence to Religion धर्म का पालन
Also Read : Maharaja Agrasen Jayanti 2021: जानिए महाराज अग्रसेन जयंती का महत्व