India News UP(इंडिया न्यूज़),Om Parvat: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मौजूद ओम पर्वत से बर्फ पूरी तरह पिघल गया है। जिसके कारण ओम शब्द पूरी तरह गायब हो चुका है। बर्फ पिघलने के कारण अब यहां पर सिर्फ काला पहाड़ दिखाई दे रहा है। ये पर्वत 5900 मीटर यानी 19356 फीट ऊंची है। इस घटना से लोग काफी ज्यादा हैरान दिखाई दे रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इसका कारण जलवायु परिवर्तन व बढ़ता हुआ तापमान को बताया है।
हिमालयी क्षेत्र से बर्फ तेजी से पिघला
पर्यावरण के लिए काम करने वाले अधिकारी ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा के पास नाभीडांग से ओम पर्वत का भव्य और दिव्य नजारा देखने को मिलता था। वर्तमान में वैश्विक तापमान में वृद्धि के कारण इस हिमालयी क्षेत्र से बर्फ तेजी से पिघल रही है। इसलिए ओम पर्वत से भी बर्फ गायब हो गई है। हिमालय में हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। इस घटना के पीछे हिमालय में लगातार हो रहे निर्माण कार्य, बढ़ता तापमान और मानवीय हस्तक्षेप को कारण बताया जा रहा है।
इस घटना को लेकर पर्यावरणविद ने क्या कहा?
स्थानीय पर्यावरणविद इस घटना पर कहा कि पहाड़ से बर्फ पिघलना गंभीर घटना है। यह भविष्य के लिए चेतावनी भी है। इसका विस्तृत अध्ययन होना चाहिए। उस समय हिमालय की बर्फ टूटी थी। डिस्पेंसरी में लंबे समय से निर्माण कार्य चल रहा है। पर्यटन के कारण भी भीड़ बढ़ती है। इससे जलवायु परिवर्तन हो रहा है।
ALSO READ: CM Mamata banerjee के खिलाफ नबान्न अभियान को पुलिस ने बताया अवैध, कहा- रैली के लिए नहीं ली गई इजाजत
3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान तो क्या होगा?
यदि देश का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तो हिमाचल के 90 प्रतिशत लोगों को एक साल से ज़्यादा समय तक के लिए सूखे का सामना करना पड़ेगा। एक नए शोध में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके दस्तावेज़ की बोर्ड जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। इसका सबसे बुरा असर भारत के हिमालयी क्षेत्र पर पड़ेगा। वहां पीने और पीने योग्य पानी की कमी हो जाएगी।
ALSO READ: योगी बाबा के ‘कटेंगे तो बटेंगे’ वाली बात पर विपक्ष हुआ हमलावर, अखिलेश ने भी बहती गंगा में धोए हाथ