होम / Temporary Ban on Chardham Yatra 2021: उत्तराखंड सरकार ने लगाई चारधाम की यात्रा पर अस्थाई रोक, मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के चलते लिया गया फैसला

Temporary Ban on Chardham Yatra 2021: उत्तराखंड सरकार ने लगाई चारधाम की यात्रा पर अस्थाई रोक, मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के चलते लिया गया फैसला

India News Editor • LAST UPDATED : October 17, 2021, 5:24 pm IST

इंडिया न्यूज, देहरादून:
Temporary Ban on Chardham Yatra 2021: मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के चलते उत्तराखंड सरकार ने चारधाम की यात्रा पर फिलहाल अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। गंगोत्री और यमुनोत्री में जिन श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। उन सभी को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कह दिया गया है। सीएम धामी ने भी सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दे दिए हैं।

Temporary Ban on Chardham Yatra 2021 चारधाम की यात्रा पर सरकार ने लगाई रोक

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है और इसे देखते हुए चारधाम की यात्रा पर सरकार ने रोक (Temporary Ban on Chardham Yatra 2021) लगा दी है। रविवार सुबह से ही उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश जारी है। सरकार ने एतिहात के तौर पर केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। धाम में पहुंचे यात्रियों को दर्शन के बाद वापस भेजा जा रहा है। यात्रा के मुख्य पड़ावों पर पुलिस और एसडीआरएफ को मदद के लिए तैनात किया गया है।

Temporary Ban on Chardham Yatra 2021 सीएम ने मुख्य सचिव से फोन पर की बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु से फोन पर स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कहीं भी कोई घटना होती है तो रिस्पांस टाइम कम से कम होना चाहिए। जरूरत होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत मिले। चार धाम यात्रा मार्ग पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। चार धाम यात्रियों, पर्यटकों से भी सावधानी बरतने की अपील कर ली जाए।

गंगोत्री और यमुनोत्री में जिन यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं, उन्हें सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा जा रहा है। यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को बडकोट में ही रोका गया है, जबकि गंगोत्री जाने वाले यात्रियों को उत्तरकाशी और भटवाड़ी के पास रोका जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

Temporary Ban on Chardham Yatra 2021 सीएम ने दिए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग ने इस चेतावनी के मद्देनजर सभी स्थानीय निवासियों और यात्रियों से सतर्कता बरतने, नदी नालों से दूरी बनाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Yuvraj Singh Arrested Got Bail क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार, मिली जमानत

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

RR vs DC, IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से दी पटखनी, दिल्ली के बल्लेबाज रहे फेल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को हत्या की आशंका थी! भोजन में जहर देने का लगाया था आरोप
Arvind Kejriwal: यौन उत्पीड़न मामले में LG का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, CM ने रोका थी आरोपी की फाइल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
ADVERTISEMENT