India News (इंडिया न्यूज), Uttarakhand Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार यानी की आज कैबिनेट बैठक होने जा रही है। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने वाली है साथ ही आज कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। उत्तराखंड में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में राज्य के सरकारी स्कूलों में 2347 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती आउटसोर्सिंग के जरिए की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड में डरा रहा है मौसम! 2 दिन तक जारी रहेगा बर्फबारी का सिलसिला, प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
पहले यह भर्ती प्रयाग पोर्टल के जरिए प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह भर्ती जेम पोर्टल के जरिए की जाएगी। इसके लिए आगामी कैबिनेट में प्रस्ताव रखा जाएगा। बता दें कि प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के कई पद खाली हैं। इन पदों को आउटसोर्सिंग के जरिए भरने के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहा है। सरकार ने पहले इन पदों को प्रयाग पोर्टल के जरिए भरने का निर्णय लिया था, लेकिन इन पदों को भरने में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी वजह से भर्ती से जुड़ा यह प्रस्ताव अब कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।