होम / Uttarakhand : कांग्रेस विधायक राजकुमार ने थामा बीजेपी का दामन

Uttarakhand : कांग्रेस विधायक राजकुमार ने थामा बीजेपी का दामन

Vir Singh • LAST UPDATED : September 12, 2021, 7:56 am IST

इंडिया न्यूज, देहरादून :

उत्तराखंड में पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार (Rajkumar) ने रविवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी ने पार्टी में आने का उनका स्वागत किया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अलावा भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। गौरतलब है कि राजकुमार वर्ष 2007 में सहसपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक बने थे। वर्ष 2012 में वह निर्दलीय चुनाव लड़े पर उनको हार का मुंह देखना पड़ा था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मालचंद ने राजकुमार को हराया था। राजुकमार दूसरे नंबर पर रहे थे। लेकिन, 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में राजकुमार कांग्रेस के टिकट पर पुरोला सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। गौरतलब है कि इससे पहले उक्रांद नेता व धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार विधायक ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने देहरादून की एक सीट से टिकट देने की शर्त भी रखी थी। लेकिन, अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान को ही करना होगा राजकुमार को इससे पहले शनिवार को ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी थी, लेकिन किसी कारणवश वो शामिल नहीं हो पाए थे। राजकुमार ने देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज से ग्रेजुशन किया है, लेकिन वह कभी भी छात्र राजनीति में सक्रीय नहीं रहे।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT