India News (इंडिया न्यूज), Uttarakhand Weather News Today: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक गर्मी का असर अब दिखने लगा है। मार्च का महीना होते हुए भी तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि, शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली थी, लेकिन अब आने वाले दिनों में ऐसा मौसम कम ही देखने को मिलेगा।

गर्मी के संकेत मिलने लगे

मौसम विभाग के अनुसार, 24 मार्च को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। दोपहर के समय तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास कराने लगी है। पहाड़ी इलाकों में भी ठंड कम होने लगी है और लोग हल्के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड के प्रमुख शहरों का तापमान

रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम 20.2 डिग्री और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नई टिहरी में अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

क्या रहेगा आगे का मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, लेकिन दिन में गर्मी बढ़ने लगेगी। देहरादून में भी तापमान बढ़ने के संकेत हैं और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 76 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक स्थिति में है।

लोगों के लिए सलाह

गर्मी बढ़ने के कारण लोगों को दिन के समय तेज धूप से बचने की सलाह दी जाती है। बाहर निकलते समय हल्के कपड़े पहनें और पानी का अधिक सेवन करें ताकि गर्मी से बचा जा सके।

UP Weather News Today: क्या यूपी वालो को तपती गर्मी से मिलेगी राहत? लगातार बढ़ता जा रहा पारा, जानिए कब मिलेगी राहत