India News (इंडिया न्यूज), Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम के मिजाज बदल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्के हिमपात की संभावना है। खासतौर पर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम बदलेगा। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

कल था कुछ ऐसा हाल

शुक्रवार को प्रदेश में दिनभर धूप खिली रही, जिससे ठंड में कमी महसूस की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री बढ़कर 24.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात के न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जो 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार: पैरा खिलाड़ियों की सफलता और राष्ट्रीय खेलों के लिए प्रेरणा

जन जीवम हुआ मुश्किल

बर्फबारी के कारण पर्वतीय इलाकों में अब भी कई समस्याएं बनी हुई हैं। उत्तरकाशी में बर्फबारी के चलते रास्ते अवरुद्ध हो गए थे, जिन्हें काफी मेहनत के बाद खोला गया। पिथौरागढ़ में तवाघाट-लिपुलेख मार्ग भी बाधित हुआ था, जिसे अब चालू कर दिया गया है। चमोली और देहरादून के पर्वतीय इलाकों में स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

बर्फ जमने से पानी की पाइपलाइन ठप

देहरादून के सुदूर गांवों में पानी की समस्या बढ़ गई है। प्राकृतिक जल स्रोत और पानी की पाइपलाइन बर्फ जमने के कारण ठप हैं, जिससे लोगों को पानी के लिए बर्फ पिघलानी पड़ रही है। गढ़वाल के जिलों में मुख्य मार्गों से बर्फ हट चुकी है, लेकिन पाला गिरने से सड़कों पर फिसलन बनी हुई है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

पर्वतीय इलाकों के तापमान में गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 21 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बारिश और हिमपात से पर्वतीय इलाकों के तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन मैदानी इलाकों में इसका असर नहीं होगा।

Today Horoscope: इस एक राशि को मिलेगा आज नए अवसर, तो वही एक जीवन में आएगी अशांति के बाढ़, जानें आज का राशिफल