<
Categories: वीडियो

दो साल पहले खोए पैन कार्ड ने मुसीबत में डाला, सड़क किनारे प्रेस करने वाले को ₹598 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस!

राजस्थान के अजमेर में सड़क किनारे कपड़े प्रेस करने वाले एक व्यक्ति को उस वक्त अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका लगा, जब आयकर विभाग ने उसे ₹598 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का नोटिस थमाया पीड़ित ने तुरंत वकील की मदद ली और जब मामले की तह तक जाने की कोशिश की गई, तो पता चला कि उसका पैन (PAN) कार्ड लगभग दो साल पहले कहीं खो गया था, जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि किसी अज्ञात जालसाज ने उस पैन कार्ड का इस्तेमाल कर गुजरात के सूरत में एक फर्जी फर्म रजिस्टर करवाई और उसके जरिए करोड़ों का GST लेनदेन कर डाला.

 PAN Card Misuse GST Fraud Surat Gujarat: यह घटना डिजिटल दौर में व्यक्तिगत डेटा और पहचान पत्र (ID Proofs) की सुरक्षा के प्रति एक बड़ी चेतावनी है, जालसाजों ने पीड़ित के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से GST रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया ऐसी फर्में अक्सर टैक्स चोरी या मनी लॉन्ड्रिंग के लिए ‘शेल कंपनियों’ के तौर पर इस्तेमाल की जाती हैं, पीड़ित को अहसास ही नहीं था कि उसके खोए हुए दस्तावेज़ का इतना बड़ा दुरुपयोग हो सकता है यह मामला दर्शाता है कि दस्तावेज़ खोने पर तुरंत पुलिस रिपोर्ट और आधिकारिक कैंसिलेशन कितना जरूरी है, फिलहाल पीड़ित ने वकील के माध्यम से आयकर विभाग को अपनी स्थिति स्पष्ट की है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, सूरत पुलिस और GST विभाग अब उस फर्जी फर्म के पीछे के असली मास्टरमाइंड की तलाश कर रहे हैं यह मामला चेतावनी देता है कि अपना आधार, पैन या कोई भी ID साझा करते समय सावधानी बरतें और इनके खोने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करें.

Aksha Choudhary

Hy! I am Aksha Choudhary a dedicated and motivated individual with a strong interest in learning new skills and enhancing professional growth. I am committed to delivering quality work and continuously improving through new opportunities and experiences.

Recent Posts

प्रेमिका के पीठ पीछे बॉयफ्रेंड कर रहा था कांड, युवती ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर चढ़ बैठी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने…

Last Updated: April 10, 2026 11:34:45 IST

Viral Video: जहां जाएंगे भसड़ मचाएंगे! नेपाल की सड़क पर भारतीय शख्स ने थूका गुटखा; करा ली बेइज्जती

Nepal Viral Video: भारत से हजारों लोग विदेश तक यात्रा करने जाता हैं. वहीं वहां…

Last Updated: April 10, 2026 11:32:33 IST

सूरत में गूंजेगा नवकार मंत्र का महामंत्र: 9 अप्रैल को होगा विश्व शांति का महाजाप

108 देशों में 10 करोड़ लोगों की भागीदारी का लक्ष्य, JITO सूरत द्वारा इंडोर स्टेडियम…

Last Updated: April 10, 2026 11:22:23 IST

शाबाशी देकर सीने से लगाया… मुकुल चौधरी की पारी देख भावुक हुए संजीव गोयनका, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने केकेआर के खिलाफ…

Last Updated: April 10, 2026 11:21:57 IST

Raaka Movie Meaning: क्या है ‘राका’ का मतलब? ये बात सोचकर अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म को मिला ऐसा नाम

Meaning Of Raaka Movie: अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपनी शानदार फिल्म लेकर आ रहे…

Last Updated: April 10, 2026 11:15:02 IST

HSLC Result 2026 Assam Topper List: असम बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट जारी, इतने प्रतिशत छात्र हुए पास

HSLC Result 2026 Assam Topper List: असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट…

Last Updated: April 10, 2026 11:14:04 IST