Live
Search
Home > वीडियो > कोझिकोड की ‘सुपर-दादी’: फुटपाथ पर स्कूटर चढ़ाने वाले को बीच रास्ते रोका, बहादुरी का वीडियो हुआ वायरल!

कोझिकोड की ‘सुपर-दादी’: फुटपाथ पर स्कूटर चढ़ाने वाले को बीच रास्ते रोका, बहादुरी का वीडियो हुआ वायरल!

कोझिकोड की एक बुजुर्ग महिला ने फुटपाथ पर स्कूटर चलाने वाले शख्स का रास्ता रोककर उसे सबक सिखाया. ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इस युवक को महिला ने पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. उनके इस निडर अंदाज का वीडियो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-17 17:42:40

Mobile Ads 1x1
आजकल सोशल मीडिया पर केरल के कोझिकोड की एक बुजुर्ग महिला का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उनकी निडरता ने सबका दिल जीत लिया है. अक्सर देखा जाता है कि लोग ट्रैफिक से बचने के लिए नियमों की परवाह किए बिना अपना स्कूटर फुटपाथ पर चढ़ा देते है, लेकिन इस ‘सुपर वुमन’ ने न केवल इसका विरोध किया, बल्कि बीच रास्ते में डटकर खड़ी हो गई.  अपनी बहादुरी से उन्होंने स्कूटर सवार को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया और यह साबित कर दिया कि सही के लिए आवाज उठाने के लिए उम्र नहीं, बल्कि हौसले की जरूरत होती है. 

फुटपाथ पर ‘फिल्मी’ अंदाज में हीरो बनीं बुजुर्ग महिला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला फुटपाथ पर आराम से चल रही है.  तभी एक शख्स ट्रैफिक से बचने के लिए अपना स्कूटर फुटपाथ पर ले आता है और तेजी से निकलने की कोशिश करता है.  ज्यादातर लोग ऐसे में रास्ता दे देते है, लेकिन इस महिला ने हार नहीं मानी.  उन्होंने बीच फुटपाथ पर खड़े होकर स्कूटर का रास्ता रोक दिया और सवार को वापस सड़क पर जाने के लिए मजबूर कर दिया. 
 

इंटरनेट पर ‘रॉकस्टार’ बनीं: लोगों ने की जमकर तारीफ

इस महिला के हौसले और सही के साथ खड़े होने के तरीके ने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है.  लोगों का कहना है कि सड़क के नियम सबके लिए बराबर है और फुटपाथ केवल पैदल चलने वालों के लिए है.  वीडियो के कमेंट्स में लोग उन्हें ‘असली रॉकस्टार’ और ‘सुपर वुमन’ कह रहे है, क्योंकि उन्होंने बिना डरे गलत काम का विरोध किया. 
 

MORE NEWS

Home > वीडियो > कोझिकोड की ‘सुपर-दादी’: फुटपाथ पर स्कूटर चढ़ाने वाले को बीच रास्ते रोका, बहादुरी का वीडियो हुआ वायरल!

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-17 17:42:40

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS