एक यात्री का कीमती iPhone दिल्ली के AIIMS से सफदरजंग जाते समय ऑटो में छूट गया था, फोन खोने के गम और अस्पताल की भागदौड़ के बीच, एक घंटे बाद पप्पू कुमार निवासी मोतिहारी, बिहार खुद उस यात्री को ढूंढते हुए वापस आए और फोन सुरक्षित सौंप दिया, यात्री ने जब खुशी और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें नकद इनाम देना चाहा, तो पप्पू कुमार ने उसे लेने से साफ मना कर दिया, उन्होंने कहा कि किसी की अमानत लौटाना मेरा फर्ज है उनकी इस निस्वार्थ सेवा और ईमानदारी ने बिहार के गौरव को और बढ़ाया है.
Pappu Kumar Motihari Bihar Honest Auto Driver: यह घटना हमें याद दिलाती है कि ईमानदारी का कोई मोल नहीं होता और यह किसी भी राज्य या क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर है, दिल्ली जैसे शहर में जहां कीमती सामान खोने पर मिलने की उम्मीद ना के बराबर होती है, वहां पप्पू कुमार का खुद वापस आना उनकी महानता को दर्शाता है, पप्पू कुमार ने अपनी इस हरकत से उन रूढ़ियों को तोड़ा है जो अक्सर बिहार के लोगों के प्रति बनाई जाती हैं, लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं— बिहार की मिट्टी में ही ईमानदारी है, फोन लौटाना एक बात है लेकिन सामने से दिए जा रहे इनाम को ठुकरा देना यह साबित करता है कि पप्पू कुमार के लिए ‘संतोष’ और ‘ईमान’ से बड़ा कोई धन नहीं है, इस खबर को हजारों लोग शेयर कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस व स्थानीय प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे नेक दिल इंसानों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाना चाहिए.
Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…
Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…
Gold Ka Bhav Today 01 June 2026 : देश की राजधानी दिल्ली से चेन्नई तक…
TMC MLA Expelled: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के संबंध में एक बड़ा कदम…