<
Categories: वीडियो

सुपौल में समलैंगिक विवाह से हलचल: त्रिवेणीगंज में दो युवतियों ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल

बिहार के त्रिवेणीगंज के सुपौल में दो महिलाओं ने आपस में शादी कर ली. दोनों युवतियां एक मॉल में काम करती थीं. इसी बीच दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया. उनके विवाह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Unique Marriage in Bihar: बिहार के त्रिवेणीगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 के सुपौल जिले में दो युवतियों ने आपस में शादी कर ली. इसके बाद ये इलाका चर्चा का विषय बना हुआ है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो युवतियों को शादी करते देखा जा सकता है. वहीं मीडिया में फोटो खिंचवाते समय एक युवती की मां ने उसको थप्पड़ भी मारा. 

कहा जा रहा है कि दोनों युवतियों की पहचान करीब दो साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. शुरुआत में सामान्य बातचीत के रूप में शुरू हुआ संपर्क धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदल गया. इसके बाद दोस्ती प्रेम संबंध में तब्दील हो गई. लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने और साथ समय बिताने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया.

गैस चूल्हे के फेरे लेकर की शादी

इसी फैसले के तहत मंगलवार की देर रात दोनों युवतियां चुपचाप त्रिवेणीगंज मेला ग्राउंड स्थित एक मंदिर पहुंचीं, जहां दोनों ने बेहद साधारण तरीके से शादी की. बताया जा रहा है कि शादी के दौरान दोनों ने गैस चूल्हे के चारों ओर सात फेरे लिए. महिलाओं की शादी के दौरान मंदिर परिसर में बहुत कम लोग मौजूद थे. इसी वजह से इस बारे में तुरंत लोगों को पता नहीं चल सका. बताया गया कि दोनों युवतियां पिछले दो महीनों से नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 में एक किराए के कमरे में साथ रह रही थीं और दोनों एक ही मॉल में काम करती हैं.

बुधवार को उनके निवास पर जुटी भीड़

वहीं बुधवार की सुबह जब वे शादी के बाद अपने कमरे पर लौटीं और इस बात की जानकारी मोहल्ले में फैली, तो इलाके में हलचल मच गई. सच्चाई जानने के लिए उनके कमरे के पास लोगों की भीड़ जुट गई. इसी बीच दोनों नवविवाहित युवतियों ने अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जाने लगा और वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला न सिर्फ त्रिवेणीगंज बल्कि पूरे सुपौल जिले और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गया.

कौन हैं नवविवाहित युवतियां?

नवविवाहित युवतियों की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज की पूजा गुप्ता और शंकरपुर थाना क्षेत्र की काजल कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पूजा गुप्ता ने इस विवाह में दूल्हे की भूमिका निभाई और काजल कुमारी दुल्हन बनीं.
दोनों युवतियों का कहना है कि उन्हें लड़कों में कोई रुचि नहीं है और उनका रिश्ता भावनात्मक जुड़ाव पर आधारित है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला उन्होंने पूरी आपसी सहमति से लिया है और वे अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती हैं. युवतियों ने यह भी कहा कि वे एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा चुकी हैं.

लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया

इस अनोखी शादी को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं बंटी हुई नजर आ रही हैं. कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आपसी सहमति का मामला बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे सामाजिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के विपरीत मान रहे हैं. फिलहाल यह मामला सुपौल जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इसे अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं.सोशल मीडिया पर इसी तरह का हाल है. यूजर्स इस मामले पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

‘रामायण’ में सुशांत सिंह राजपूत बने राम! AI की कलाकारी से फैंस भावुक, बोले- परफेक्ट रोल..

Ramayana: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर जोरदार…

Last Updated: April 6, 2026 14:22:13 IST

NEET 2026 UG Exam: नीट यूजी में 2 लाख रैंक पर क्या मिलेगा MBBS? एडमिशन की सच्चाई और ये है बेहतर विकल्प

NEET 2026 UG Exam: नीट यूजी में 2 लाख रैंक मेहनत की कमी नहीं, बल्कि…

Last Updated: April 6, 2026 13:53:32 IST

फिन एलन बनाम अर्शदीप…केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला आज; इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत

KKR vs PBKS: आईपीएल में आज केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला…

Last Updated: April 6, 2026 13:51:48 IST

एनुअल डे पर फुल मस्ती, लेकिन घर पहुंचने से पहले गिरी 9 लाशें; डिंडोरी हादसा जान कलेजा फट जाएगा

Dindori Family Tragedy 2026: एक अधिकारी ने PTI को बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब…

Last Updated: April 6, 2026 13:39:18 IST

KKR vs PBKS: अय्यर की पंजाब या रहाणे की कोलकाता… हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी, कौन मारेगा बाजी?

KKR vs PBKS Head To Head: पिछले कुछ समय में पंजाब किंग्स का कोलकाता नाइट…

Last Updated: April 6, 2026 13:35:16 IST

‘रामायण’ के सेट पर सिगरेट पीते थे अरुण गोविल; इस घटना के बाद छोड़ दी स्मोकिंग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…

Last Updated: April 6, 2026 13:32:37 IST