Viral Cobra Bathing: दुनियाभर में सांप की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। जिनमें से कुछ प्रजाति इतनी खतरनाक होती हैं कि कुछ सेकंड में ही इंसान को मौत की नींद सुला सकती हैं। बहुत सारे लोग तो सांप के नाम भर से खौफजदा हो जाते हैं। अगर सांप सामने आता है तो लोग घबरा जाते है और भाग खड़े होते है। हाल ही में एक वायरल वीडियो में एक शख्स को बिना डरे एक विशालकाय किंग कोबरा को पानी से नहलाते देखा जा रहा है।
यह वीडियों कई लोगों के रोंगटे खड़े कर देने वाला है। व्यक्ति बड़े आराम से किंग कोबरा को नहलाता नजर आ रहा है। इस दौरान शख्स के चेहरे पर डर की बजाय खुशी नजर आ रही है। इस दौरान आठ फीट लंबा सांप बड़े ही आराम से फन फैलाए बैठा हुआ है वही शख्स बाल्टी में पानी लेकर उसे नहलाता दिखाई दे रहा है। वह सांप को किसी बच्चे की तरह नहलाते नजर आ रहा है। शख्स सांप के फन को छूने की कोशिश करता भी वायरल वीडियो में देखा जा सकता है।
A man in India shows kindness to a king cobra by cooling it off on a hot sunny day. pic.twitter.com/WckNvnZN2V
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) March 28, 2023
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @TansuYegen नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लाइक और प्रतिक्रियाओं का सिलसिला अभी भी जारी है। यूं तो यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर ये तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.