होम / Leopard Attacked Woman Sitting Outside The House घर के बाहर बैठी महिला पर तेंदुए ने किया हमला, वीडियो वायरल

Leopard Attacked Woman Sitting Outside The House घर के बाहर बैठी महिला पर तेंदुए ने किया हमला, वीडियो वायरल

Sameer Saini • LAST UPDATED : September 30, 2021, 9:25 am IST
इंडिया न्यूज़, मुंबई : 
Leopard Attacked Woman Sitting Outside The House: मुंबई के गोरेगांव में एक तेंदुए ने महिला पर जानलेवा हमला किया है। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों में तेंदुए के हमले की यह चौथी घटना है। पिछले दिनों ही एक तेंदुए ने यही पर एक बच्चे पर हमला किया था, जिसे बचा लिया गया था। घटना बुधवार को गोरेगांव के आरे कॉलोनी के विसावा में हुई। आरे डेयरी के पास एक महिला बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक से तेंदुआ ने हमला कर दिया।

Viral Video Leopard Attacked on Woman

घटना की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 55 साल की महिला निर्मला रामबदन सिंह अपने घर से हाथ में छड़ी लेकर निकलती है। वह जब बरामदे में बैठने लगती है, तभी घात लगाए बैठा तेंदुआ उस पर हमला कर देता है। हमले के दौरान महिला अपनी लाठी से हटाने का प्रयास कर रही हैं। महिला डंडे मारकर तेंदुए को भगा रही है, लेकिन तेंदुआ महिला पर जोर से हमला करता  इस दौरान उसकी छाती, चेहरे और शरीर के पिछले हिस्से पर खरोच के निशान आ गए।

कम उम्र का था तेंदुआ (Leopard Attacked Woman Sitting Outside The House)

इस हमले पर ठाणे फॉरेस्ट डिवीजन के प्रभारी गजानन हीरे का कहना है कि पंजों के निशान से पता चलता है कि तेंदुआ कम उम्र का था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पिछले महीने ही तेंदुए ने एक बच्चे को अपना शिकार बनाया था। हालांकि, लोगों की सुझबुझ से बच्चे को बचा लिया गया। उसी वक्त वन विभाग के अधिकारियों को पिंजरा लगाने का अनुरोध किया गया था, लेकिन वन विभाग ने इसपर ध्यान नहीं दिया था।
(Leopard Attacked Woman Sitting Outside The House)
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Andhra Student Dies: किर्गिस्तान में आंध्र प्रदेश के 20 वर्षीय मेडिकल छात्र की मौत, झरने में फंसने की वजह से हुई घटना – India News
Sarkari Naukri without Exam: बिना परीक्षा दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें कौन से हैं ऑप्शन- Indianews
Mumbai Airport: करोड़ों के हीरे नूडल्स में मिले, मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार – India News
Lok Sabha Election: पीएम मोदी के पसमांदा पर दिये बयान पर मुस्लिमों ने कही यह बड़ी बात, जानें क्या बोले
CSK vs LSG: कप्तान गायकवाड़ पर भारी पड़ी स्टोइनिस की शतकीय पारी, चेन्नई में LSG ने CSK को रौंदा – India News
China: छात्र बिल्लियों के साथ करता था दुर्व्यवहार, विश्वविद्यालय ने लिया ऐसा फैसला कि सुन हो जाएंगे हैरान- Indianews
Canada Burning Train: कनाडा में दौड़ी द बर्निंग ट्रेन, वायरल हुआ भयावह वीडियो – India News
ADVERTISEMENT