Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में ठंड पड़ना शुरू हो गई है। सुबह और शाम के समय काफी ठंड महसूस होती है। पहाड़ों पर चल रही बर्फीली हवाओं का असर अब दिल्ली में दिखाई देने लगा है। जिस कारण बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। -2 डिग्री सेल्सियस की दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मुंगेशपुर में बीते दिन सबसे ज्यादा सर्दी रही। साथ ही दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।
मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को दिल्ली के पालम का तापमान 9 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है। वहीं सफदरगंज में 23 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की अनुमान लगाया है। वहीं नोएडा में ठंड काफी बढ़ गई है। IMD ने आज शुक्रवार को नोएडा का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा फरीदाबाद में पारा अभी और गोता लगा सकता है। यहां पर 24 से 25 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है।
जानकारी दे दें कि पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में काफी अधिक गिरावट दर्ज की गई है। ये तापमान 2 से 4 डिग्री रहने के आसार हैं। जिस कारण सर्दी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। हालांकि राहत की खबर यह है कि दिन में धूप खिली रहेगी। मौसम विशेषज्ञों ने इस बात का अनुमान लगाया है कि पहाड़ों पर अगर अच्छी बर्फबारी होती तो इस बार राजधानी का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता था।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.