ब्लैक ड्रेस में अशनूर कौर ने बिखेरा जलवा

21 साल की उम्र में एक्ट्रेस अशनूर कौर ने काफी नाम कमा लिया है.

वे बचपन से ही सोशल मीडिया और एक्टिंग की दुनिया में काफी एक्टिव हैं.

उनका नाम टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता है और उनकी ग्रोथ को काबिल-ए-तारीफ माना जाता है.

वे सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं और फैंस उन्हें काफी पसंद भी करते हैं.

हाल ही में अशनूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं.

उन्होंने ब्लैक कलर का स्लीवलेस टॉप और ट्राउजर पहनी है, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर की ज्वेलरी भी डाली है.

अशनूर के करियर की बात करें, तो वो कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं. 

हाल ही में वे बिग बॉस 19 में नजर आई थीं, जहां उन्हें काफी पसंद किया गया. वे इतनी कम उम्र में ही फैंस के दिलों पर राज करती हैं.

Read More