Mar 21, 2025
Shivani
इस मुस्लिम देश में मौत के घाट उतारे जाएंगे 25 हिन्दुस्तानी
संयुक्त अरब अमीरात (
यूएई
) में 25 भारतीय नागरिकों को मौत की सजा सुनाई गई है, लेकिन इस फैसले पर अभी तक अमल नहीं हुआ है।
भारत सरकार ने संसद में यह जानकारी दी।
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन
सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में इस बारे में बताया।
10,152 भारतीय नागरिक इस समय विदेशी जेलों में कैद
हैं, जिनमें से कई विचाराधीन कैदी हैं।
इनमें से कई भारतीयों को मौत की सजा सुनाई गई है, लेकिन उन्हें अभी तक फांसी नहीं दी गई है।
सऊदी अरब
में 11, मलेशिया में 6, कुवैत में 3 और इंडोनेशिया, कतर, अमेरिका, यमन में 1-1 को मौत की सजा मिली है।
विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देती है।
उन्होंने कहा कि यूएई में 25 भारतीयों को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर चिंताजनक है।
हालांकि, भारत सरकार उनकी सुरक्षा के लिए कूटनीतिक और कानूनी प्रयास कर रही है।
ये भी देखें
मुंह की बदबू से छुटकारा पाना है, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
जानें रोज सुबह 1 सेब खाना क्यों है जरूरी?
ये हैं भारत के 5 सबसे महंगे रत्न, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
इस अंगूठी को पहनते ही चमक जाएगी आपकी सोई हुई किस्मत