इस शहर में 4 मिनट में हुए 4 बच्चे

राजस्थान के दूसरे बड़े जिले जोधपुर से एक गुड न्यूज आयी है। यहां एक महिला ने एक एक मिनट के अंतर से एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया।

यह मामला जोधपुर के उम्मेद अस्पताल का है। यहां पर महिला ने एक के बाद एक चार बच्चों को जन्म दिया।

इनमें से दो लड़के और दो लड़किया हैं जो पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। 

महिला का नाम तुलचा कंवर है जो जैसलमेर जिले की रहने वाली है। 

महिला फरवरी से उम्मेद अस्पताल के चिकित्सकों की टीम से ट्रीटमेंट करवा रही है। ऑपरेशन से महिला की डिलीवरी हुई उसने एक एक मिनट के अंतर से चार बच्चों को जन्म दिया।

एक बच्चे का जन्म 10 बजकर 55 मिनट पर, दूसरे बच्चे का जन्म 10 बजकर 56 मिनट पर, तीसरी का 10 बजकर 58 मिनट और चौथे बच्चे का जन्म 10 बजकर 59 मिनट पर हुआ।

प्रसूता मूल जैसलमेर की रहने वाली है। उसे गर्भ के चौथे महीने में ही चार बच्चों का पता चल गया था। ये उसकी तीसरी डिलीवरी थी। 

पहली दो डिलीवरी में दोनों बार उसके बच्चों की मौत हो गयी थी। इसलिए परिवार ने इस बार बहुत सावधानी बरती। फिलहाल चारों बच्चों को हॉस्पिटल की नर्सरी में रखा गया है। 

इन शानदार फिल्मों के साथ धूम मचाएंगे प्रभास

Learn more