गर्मियों में पीएं अश्वगंधा की चाय, सेहत को होंगे कई फायदे!मौसम के उतार-चढ़ाव के बाद गर्मियां अब पूरी तरह शुरू हो चुकी हैं.यह मौसम सेहत के लिए ठीक नहीं है, कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है.सेहतमंद रहने के लिए दूध वाली चाय को अश्वगंधा चाय से बदल सकते हैं.आयुर्वेद के अनुसार, यह जड़ी-बूटी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ तनाव घटाती है.यह न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाएगी, बल्कि जोड़ों के दर्द, गठिया में भी राहत देगी.इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द को कम करके दर्द में राहत देते हैं.अश्वगंधा चाय बनाने के लिए 1 कप पानी में आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालें.5 से 10 मिनट बाद छानकर स्वाद के लिए उसमें शहद या नींबू मिलाकर पीएं.गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह से न लें.