बार-बार पेट में बन जाती है गैस? इन 5 चीजों के सेवन से मिलेगी राहत!

बार-बार पेट में बन जाती है गैस? इन 5 चीजों के सेवन से मिलेगी राहत!

आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान कई गंभीर बीमारियों की वजह बन रही है.

ऐसी ही परेशानियों में से एक है पेट में गैस बनना. इस असाहनीय दर्द से पीड़ितों की फेहरिश्त लंबी है.

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, पूरे दिन बैठे रहना और अधिक चाय पीने से भी गैस की समस्या हो सकती है.

डाइटिशियन खुशबू शर्मा के मुताबिक, गैस की समस्या होने पर कुछ आसान नुस्खे अधिक कारगर हैं.

आपको पेट में दिक्कत या फिर गैस बनने की समस्या है तो भुनी हुई अजवाइन का सेवन करना चाहिए.

छाछ पीना फायदेमंद है. छाछ में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो गैस्टिक एसिडिटी से राहत दिला सकती है.

पेट की परेशानियों के लिए केला काफी असरदार है. इसमें पाए जाने वाले पेसटिन तत्व कब्ज को दूर करता है.

एप्पल साइडर विनेगर के नियमित सेवन से पेट में बनने वाली गैस की समस्या को दूर किया जा सकता है. 

जीरा पानी पीएं. यह पेट में अतिरिक्त गैस के निर्माण को भी रोकता है. जीरा पानी बनाने के लिए एक चम्मच जीरा लें.

Read More