IPL 2026 में विराट कोहली रचेंगे कीर्तिमान, इन 5 महारिकॉर्ड पर रहेगी नजर
IPL 2026 में विराट कोहली RCB के लिए अपना 19वां सीजन खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. इस सीजन विराट कोहली 5 बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते हैं.
1. विराट कोहली ने IPL में कुल 8,661 रन बनाए हैं. अगर IPL 2026 में कोहली 339 रन बनाते हैं, तो वह 9,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.
2. विराट कोहली IPL में 300 छक्के पूरे करने से सिर्फ 9 सिक्स दूर हैं. IPL 2026 में 9 छक्के लगाते ही कोहली 300 सिक्स पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.
3. कोहली ने भारत में सभी फॉर्मेट कुल 284 T20 मैच में 9,704 रन बनाए हैं. IPL 2026 में 296 रन बनाते ही एक देश में 10,000 रन बनाने वाले प्लेयर बन जाएंगे.
4. अगर IPL 2026 में कोहली चिन्नास्वामी में 382 रन बनाते हैं, तो वह एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.
5. कोहली 2008 से RCB के लिए खेल रहे हैं. अगर वह IPL 2026 में 915 रन बनाते हैं, तो एक फ्रेंचाइजी के लिए 10,000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे.
28 मार्च को विराट कोहली IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. इस साल वह खुलकर अपने आक्रामक अंदाज में खेलते दिख सकते हैं.
पिछले साल विराट कोहली ने पहली बार IPL का खिताब हासिल किया था. RCB ने IPL 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी उठाई थी.