नस-नस में कूलिंग भरेंगे 5 Indian Drinks!

गर्मियां में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है लू और हीट से डी-हाइड्रेशन की शिकायत होने लगती है

वैसे तो पानी की खुराक बढ़ाके हाइड्रेशन ठीक कर सकते हैं, लेकिन डायजेशन और एनर्जी के लिए पोषण पर ध्यान देना बहुत जरूरी हैं

हमारे यहां पुराने समय से कई देसी ड्रिंक्स का चलन है जो शरीर में ताजगी भरके न्यू्ट्रिशन की कमी को भी ठीक करते हैं

बिहार का सत्तू शरबत 1 गिलास ठंडे पानी में, 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच नींबू का रस, काला नमक-भुना जीरा पाउडर को एक साथ मिलाकर पीने से लॉन्ग टर्म कूलिंग बनी रहती है

कोंकण की सोल करी 4-5 कोकम के भीगे हुए टुकडे, 1कप कोकोनट मिल्क, 2 लहसुन की कली और नमक से बना ये ड्रिंक इंस्टेंट कूलिंग का काम करता है

रागी अंबली 1 गिलास पानी में 2 चम्मच रागी का आटा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाए और धीमी आंच पर पकाएं. इसे ठंडा करके नमक और छाछ मिलाकर पीने से हीट स्ट्रोक नहीं होता

पनकम 1 गिलास पानी में 2चम्मच पिसा गुड मिलाएं. इसमें नमक, इलायची और काली मिर्च का पाउडर मिलाके सर्व करें. ये भी बॉडी में नेचुरल कूलिंग मेंटेन करता है.

Read More