गर्मियों में इन फलों का करें सेवन, सेहतमंद रहेगा शरीर

गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन, ऊर्जा की कमी की शिकायत लगभग हर दूसरे इंसान को होती है.

सही खानपान अपनाकर आप इन समस्याओं से बच सकते हैं. इसके लिए आपको खाने में कुछ फल लेने चाहिए.

गर्मियों के मौसम में तरह-तरह के फल बाजारों में आते हैं, जो शरीर को दुरुस्त रखते हैं.

गर्मियों के मौसम में तरबूज काफी पसंद किया जाता है. ये शरीर को हाइड्रेट रखता है.

गर्मियों के मौसम में खरबूजा फायदेमंद होता है. इसमें  भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं.

आम को फलों का राजा कहा जाता है. इसमें भरपूर पोषण होते हैं. ये शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है.

गर्मियों में लीची स्वादिष्ट और रसीला फल होता है. इसमें नेचुरल शुगर और विटामिन सी पाई जाती है, जो शरीर को फ्रेश रखता है.

गर्मियों में पपीता सुपरफूड होता है, जिसमें फाइबर, विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं. ये पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर को ऊर्जा देता है.

गर्मियों में नारियल पानी फायदेमंद होता है. ये शरीर को टंडक देने के साथ ही हाइड्रेट रखता है. इससे शरीर में एनर्जी  बनी रहती है.

गर्मियों में संतरा और मौसंबी फायदेमंद होते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाए जाते हैं, जो डिहाइड्रेशन से बचाते हैं.

Read More