फैमिली आउटिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये 7 पार्क1. डियर पार्क: शाम के समय परिवार और कपल्स के लिए हिरण देखने व प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने की बेहतरीन जगह.2. नेशनल रोज़ गार्डन: विभिन्न प्रजातियों के खूबसूरत गुलाबों के बीच परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं.3. गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस: दिल्ली का यह प्रसिद्ध पार्क शांति, सुंदरता और दोस्तों-परिवार के साथ सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट है.4. इंडिया गेट: रात के समय लेक और जगमगाते इंडिया गेट का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता.5. हुमायूं का मकबरा: अपने ऐतिहासिक महत्व और खूबसूरत बगीचों के कारण यहां दिनभर देश-विदेश के पर्यटकों का तांता लगा रहता है.6. सुंदर नर्सरी: यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त इस पार्क में ऐतिहासिक इमारतों, हरियाली और शानदार फूड ऑप्शंस का मजा लें.7. लोधी गार्डन: ऐतिहासिक स्मारकों, बैठने की अच्छी व्यवस्था और हरियाली से भरपूर दिल्ली का एक बेहद खूबसूरत पार्क.