AC की ठंडी हवा सेहत के लिए क्यों बन रही है खतरा? जानिए इसके नुकसान और जरूरी बचाव

AC की ठंडी हवा सेहत के लिए क्यों बन रही है खतरा? जानिए इसके नुकसान और जरूरी बचाव

गर्मी के मौसम में एसी की ठंडी हवा राहत तो देती है, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है.

लंबे समय तक बंद कमरे में एसी चलाने से हवा की नमी खत्म हो जाती है, जिससे सांस की नली सूखने लगती है.

सूखी हवा नाक और गले की सुरक्षा परत को कमजोर कर देती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.

डॉक्टर्स के अनुसार, इससे सर्दी-जुकाम, गले में खराश और साइनस जैसी समस्याएं आसानी से हो सकती हैं.

एसी का लगातार इस्तेमाल शरीर की इम्यूनिटी को भी कमजोर कर सकता है और सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकता है.

अगर एसी की सफाई समय पर न हो, तो उसमें जमा धूल और फफूंद एलर्जी और फेफड़ों के इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं.

बंद कमरे में लंबे समय तक रहने से ताजी हवा नहीं मिलती, जिससे थकान, सिरदर्द और सुस्ती महसूस हो सकती है.

इससे बचने के लिए एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखना बेहतर माना जाता है.

साथ ही, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है.

इसके अलावा, एसी से बाहर निकलते समय धीरे-धीरे तापमान में बदलाव करें ताकि शरीर को झटका न लगे.

Read More