ये रत्न पहनते ही चमक उठेगी आपकी किस्मत

गृह और राशी के अनुसार, पहने गए रत्न हमें कई सारे लाभ देते हैं। माणिक, हीरा, नीलम, पन्ना, लाल मूंगा, मोती, पुखराज, लहसुनिया मुख्य रत्न माने गए हैं।

उपरत्न एक तरह से इन्हीं रत्नों के विकल्प माने जाते हैं। ये रत्नों जितने ही प्रभावशाली होते हैं और उतना ही फायदा पहुंचाते हैं।

पन्ना की जगह ओनेक्स (onyx) पहना जा सकता है। ओनेक्स सस्ता होने के साथ ही काफी अच्छा भी होता है।

पुखराज की जगह पर सुनैला पहन सकते हैं। हीरे की जगह सफेद जरकन (White zircon) या फिर सफेद ओपल (White Opal) पहन सकते हैं।

नीलम की जगह नीलमणि और लहसुनिय के स्थान पर लाजवृत पहन सकते हैं। ये उपरत्न भी रत्नों जितने ही प्रभावशाली होते हैं और कई बार उनसे भी ज्यादा लाभकारी साबित होते हैं।

जो लोग रत्न नहीं खरीद सकते वो उनके उपरत्न खरीद लेते हैं। रत्न कम मात्रा में पाए जाते हैं और इनकी डेंसिटी ज्यादा होती है।