गर्मी में अपनाएं ये आसान तरीके, जल्दी नहीं फटेगा दूध

गर्मी का मौसम आते ही खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं. वहीं दूध खराब होने का भी डर लगा रहता है. 

गर्मी में दूध में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिसके कारण दूध जल्दी खट्टा हो जाता है.  अगर सावधानी न बरतें, तो फट भी जाता है.

अगर गर्मी के मौसम में आप दूध को सही सलामत रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

सबसे पहले ध्यान रखें कि गर्मियों के मौसम में दूध घर लाते ही तुरंत उसे उबाल लें. इससे दूध को लाने-ले जाने के दौरान, जो बैक्टीरिया पनपते हैं, वो मर जाते हैं.

दूध को उबालने के बाद उसे ठंडा होने दें और फटाफट फ्रिज में रख दें. दूध को फ्रिज के दरवाजे वाले हिस्से में रखने  की बजाय सबसे ठंडे हिस्से में रखना चाहिए.

गर्मी के मौसम में गंदगी और कीटाणु फैलने का खतरा ज्यादा होता है. इसके कारण दूध को रखने और उबालने के लिए दूध को साफ और सूखे बर्तन में रखना चाहिए.

दूध में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाने से दूध नहीं फटता है. जानकारी के अनुसार, सोडा एसिडिटी को बेअसर करने में मदद करता है. इससे दूध की शेल्फ लाइफ बढ़ सकती है.

ध्यान रखें कि दूध को बार-बार फ्रिज से बाहर नहीं निकालना चाहिए. अंदर-बाहर करने में तापमान बदलता है, जिससे बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा रहता है.

Read More