3 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली गेंदबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा

पाकिस्तान की महिला तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.

उन्होंने जुलाई 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया और वनडे डेब्यू फरवरी 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था.

अपने 7 साल के करियर (2016-2023) में उन्होंने पाकिस्तान के लिए 8 वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले.

ऐमन अनवर ने तीन टी20 विश्व कप (2018, 2020, 2023) और 2022 के वनडे विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व किया.

दाएं हाथ की इस मध्यम तेज गेंदबाज ने वनडे में 4 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 29 विकेट हासिल किए.

कुल मिलाकर 45 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान उन्होंने अपने नाम 33 विकेट दर्ज किए.

संन्यास के बाद ब्रॉडकास्टिंग से जुड़ी रहीं ऐमन ने जनवरी 2026 में अपना मैच रेफरी इंडक्शन कोर्स पूरा किया.

उन्होंने नेशनल वुमेंस अंडर-19 टूर्नामेंट से मैच रेफरी के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है.

Read More