फिल्मों में आने के बाद इन Celebrities ने बदल लिए अपने नाम टाइगर श्रॉफ: अपने धांसू एक्शन और जबरदस्त डांस मूव्स से लाखों दिलों पर राज करने वाले टाइगर श्रॉफ का असली नाम 'हेमंत श्रॉफ' है.कियारा आडवाणी: फिल्म 'शेरशाह' और 'कबीर सिंह' से मशहूर हुईं कियारा आडवाणी का असली नाम 'आलिया आडवाणी' है. सैफ अली खान: छोटे नवाब और बेहतरीन अभिनेता सैफ अली खान का असली जन्म का नाम 'साजिद अली खान' था. अक्षय कुमार: फिल्मों में आने से पहले उनका नाम 'राजीव हरि ओम भाटिया' था. शिल्पा शेट्टी: अपनी फिटनेस और खूबसूरती से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का असली नाम 'अश्विनी शेट्टी' था. अजय देवगन: अपनी गंभीर और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर अजय देवगन का असली नाम 'विशाल देवगन' था.