हथियारों की खरीदारी के टूटे सारे रिकॉर्ड, वैश्विक सैन्य खर्च में जानें कौन देश नंबर वन 

दुनियाभर में हथियारों की खरीद-बिक्री काफी बढ़ी है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। 

जिसमें बताया गया कि 2023 में सैन्य खर्च में काफी उचाई देखा गया। इस साल 2.4 ट्रिलियन डॉलर  वैश्विक सैन्य खर्च किए गएं। 

ऐसी तेजी 2009 के बाद पहली बार देखने को मिली है। 

रिपोर्ट में देखी गई इस वृद्धि के बाद शांति और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है।

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी यूरोपीय देशों में देखी गई है। 

यूक्रेन और रूस में चल रहे युद्द के बीच दोनों देशों का सैन्य बजट काफी बढ़ गया है।

रुस के सन्य बजट में 24 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

वहीं यूक्रेन का सैन्य खर्च 51 फीसदी तक बढ़ा है। 

रूस का सैन्य बजट 109 अरब डॉलर तक है।

यूक्रेन का सैन्य खर्च 64.8 बिलियन डॉलर तक हो गया है। 

वहीं इजारयल ने अपने सैन्य खर्च में 24 फीसदी की वृद्धि की है। 

इसके अलावा सऊदी अरब ने  4.3 फीसदी की बढ़ोतरी की है।