बालों के लिए वरदान से कम नहीं है एलो वेरा जेल, ऐसे बनाएं हेयर सीरम

बालों को प्रदूषण, धूप और केमिकल से बचाने और हेल्दी रखने के लिए एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद माना जाता है.

एलोवेरा जेल में पोषक तत्व होते हैं, जो स्कैल्प को शांत करते हैं और फ्रिज़ी बालों को स्मूद बनाते हैं.

अगर आप बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो एलोवेरा हेयर सीरम बेहतरीन ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका

सबसे पहले आपको एलोवेरा जेल, कोकोनट ऑयल, विटामिन ई कैप्सूल और गुलाब जल या नारियल पानी लेना है. 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा को काटकर जेल निकाल लें. उसे ब्लेंड करके स्मूद पेस्ट बनाएं.

एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच नारियल तेल, विटामिन ई-कैप्सूल और रोज वाटर या नारियल पानी मिला लें.

इसे हल्के गीले या सूखे बालों में भी लगा सकते हैं. इसे सीरम को हथेली पर थोड़ा सा लेकर हल्के हाथों से लगाएं. 

इसे जड़ों पर ज्यादा न लगाएं. नियमित रूप से इसे बालों में लगाने से फ्रिजिनेस कम हो सकती है और बाल सिल्की हो सकते हैं. ध्यान रखें इसे बालों की जड़ों में बहुत ज्यादा न लगाएं.

Read More