अमिताभ-रेखा ही नहीं बॉलीवुड के इन सितारों की लव स्टोरीज भी रहीं अधूरी

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान रिश्ता शुरू हुआ.

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी. फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' की शूटिंग के दौरान इनका प्यार परवान चढ़ा था.

अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी 1970 के दौरान काफी चर्चित रही थी.  इनका प्यार दो अनजाने के सेट पर शुरू हुआ था.

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया. 2018-19 के दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक किया. 

शाहिद कपूर और करीना कपूर की लवस्टोरी 2004 में फिल्म 'फिदा' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी. करीना कपूर ने शाहिद को प्रपोज किया था.

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने सगाई तक कर ली थी लेकिन बाद में ये रिश्ता टूट गया.

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की लव स्टोरी सबसे विवादित रही है. उनके रिश्ते की शुरुआत काइट्स और कृष 3 के दौरान हुई थी.

मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के बीच 'जाग उठा इंसान' फिल्म की शूटिंग के दौरान रिश्ता शुरू हुआ. उन्हंने 1985 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी.

दिलीप कुमार और मधुबाला सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करना चाहते थे. 'मुगल-ए-आजम' फिल्म के समय इनके बीच दरार आई.

राज कपूर और नरगिस की जोड़ी सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में से एक थी. दोनों सालों तक साथ रहे लेकिन राज कपूर पहले से शादीशुदा थे.

Read More