मोदक के अलावा गणपति को ये भोग भी हैं बेहद प्रिय, पूजा में जरूर चढ़ाएं लड्डू: गजानन को बेसन या बूंदी (मोतीचूर) के लड्डू अति प्रिय हैं। उनकी मूर्तियों में भी अक्सर उनके हाथ में लड्डू दिखाया जाता है।पूरण पोली: खासकर महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में गणेश उत्सव के दौरान चने की दाल और गुड़ से बनी मीठी रोटी (पूरण पोली) का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। केसरिया खीर: दूध, चावल या मखाने और केसर-ड्राई फ्रूट्स से तैयार खीर बप्पा को बहुत पसंद है।केले: भगवान गणेश को फलों में केले का भोग अत्यंत प्रिय है.शीरा या हलवा: सूजी (रवा), शुद्ध घी और सूखे मेवों से बना मीठा शीरा भी गणपति को भोग के रूप में अर्पित किया जाता है।