क्या आप भी दिनभर AC में रहते हैं? जान लें इसके साइड इफेक्ट्स

गर्मी से राहत पाने के लिए आजकल लोग दिनभर एसी की ठंडी हवा में समय बिताना पसंद करते हैं.

  लेकिन AC की ठड़ी हवा शरीर को नुकसान भी देती है,जान लीजिए इसके नुकसान के बारे में.

AC की ठंडक में बैठे रहने से शरीर कम एक्टिव रहता है, जिससे कैलोरी बर्न नहीं हो पाती और धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है.

 गर्मी में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करता है, लेकिन AC में रहने से यह प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है, जिससे मेटाबॉलिज्म कम हो सकता है.

लगातार ठंडी हवा में रहने से शरीर और दिमाग दोनों सुस्त हो सकते हैं, जिससे काम करने का मन कम करता है.

AC में बैठने से प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत रहती है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है.

Read More